फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां परेशान नहीं करेंगे लावारिस कुत्ते

Mon, 23 Dec 2013 09:21 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में लावारिस जानवरों की समस्या पूरी तरह खत्म करने की योजना बना ली है। पहले चरण में गौशाला शुरू होने के बाद रोजाना वहां लावारिस गाय पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में निगम ने अब लावरिस कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर बनाने की योजना बनाई है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने हाल ही में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार और सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स के सदस्यों के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया।

डॉग शेल्टर करीब दो एकड़ जगह में बनाया जाएगा। इसके लिए निगम सेक्टर 91 में गमाडा द्वारा दी जगह पर विचार कर रहा है।

गमाडा से दूसरी जगह की भी मांग की जा सकती है। इसे तैयार करने के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से ग्रांट ली जाएगी।

कुत्तों के ऑपरेशन के लिए पशुपालन विभाग से लेप्रोस्कोपिक मशीन भी मांगी गई है। इससे पहले निगम शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या को लेकर सर्वे कराएगा। सर्वे का काम निजी कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


शेल्टर तैयार होने के बाद कुत्तों की देखरेख के लिए निगम की टीम तैयार की जाएगी। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

निगम के एडिशनल कमिश्नर (टेक्निकल) बीडी सिंगला ने कहा कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए कई प्रोजेक्ट हैं। जिनके तहत ग्रांट दी जाती है।

डॉग शेल्टर के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार करके बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से ग्रांट आते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बहुत जल्द शेल्टर के लिए जगह भी फाइनल कर ली जाएगी।

पालतू कुत्तों का होगा रजिस्ट्रेशन
नगर निगम ने पालतू कुत्तों के लिए भी बाइलॉज तैयार कर लिए हैं। इस पर लोगों के ऐतराज लिए जा रहे हैं। उसके बाद बाइलॉज का फाइनल नोटिफिकेशन हो जाएगा।

नए नियमों के तहत पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के साथ निगम द्वारा दिया बैज भी कुत्ते के गले में टांगना होगा। इस पर मालिक का नाम-पता आदि होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें