फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा मॉडल हंट में जाएगा ये 'मिस्टर इंडिया'

Wed, 12 Mar 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-71 निवासी प्रतीक विर्क ने शहर के साथ-साथ राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हाल ही में दिल्ली में संपन्न मिस्टर इंडिया ग्लोबल मॉडल कांटेस्ट में प्रतीक ने मिस्टर इंडिया के खिताब पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


साथ ही उनका चयन अगस्त-2014 में न्यूयार्क में होने वाले मेगा मॉडल हंट कॉम्पटीशन के लिए हुआ है। जहां पर उनका मुकाबला दुनिया के विभिन्न देशों से आए मॉडलों से होगा।

विर्क ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि वह पिछले तीन साल से मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय है। कई कॉम्पटीशन में हिस्सा ले चुके हैं। उनको बेहद खुशी है कि उन्होंने मिस्टर इंडिया के खिताब पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुकाबले में उन्हें मिस्टर एलीजेंट का खिताब भी मिला है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2014 में न्यूयार्क में होने वाले मेगा मॉडल हंट में भाग लेने के लिए उनका चयन हुआ है। वह भारत की तरफ से न्यूयॉर्क में हो रहे मॉडल हंट की अगुवाई करेंगे।

पिछले दस साल से मोहाली रह रहे विर्क के पिता जमींदार हैं। जबकि मां हाउस वाइफ हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही उन्हें यह सफलता मिली है। प्रतीक विर्क ने कहा कि वह मॉडलिंग के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें