फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सीबीआई से जांच कराने की मांग

Wed, 21 Sep 2022 08:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने पंजाब पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की है। याचिका में कहा गया कि सरकार लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रही है और छात्रों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
मोहाली में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाने और इसे लीक करने के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई इस याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी ने इस मामले में पंजाब पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की है। याचिका में कहा गया कि सरकार लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रही है और छात्रों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

याचिका में बताया गया कि वीडियो लीक मामले में यूनिवर्सिटी की ही एक छात्रा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब आरोपी छात्रा हॉस्टल में आई थी तो उसके पास पुराना फोन था जिसे वह बेच चुकी है। लड़की ने यह भी नहीं बताया है कि उसने फोन किसे बेचा है। पुलिस के अनुसार, जो फोन लड़की से बरामद हुआ है उसमें उसके खुद के वीडियो और सह आरोपी से चैट मिली है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि यह मामला जितना छोटा दिखाई दे रहा है उतना छोटा है नहीं। यदि जांच सीबीआई को दी जाती है तो इस पूरे स्कैम का खुलासा संभव है। इस मामले में तीन आरोपी शिमला से हैं और सीबीआई इस मामले की जांच करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें