फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली गैंगरेपः आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही पुलिस, कब्जे में ली गई सीसीटीवी फुटेज

Mon, 10 Feb 2020 01:38 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दो दिन पहले शुक्रवार रात को चलते ऑटो से युवती को फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रेप का मामला दर्ज कर लिया है। डीजीपी पंजाब पहले ही इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन कर चुके हैं। रविवार  को आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई इस शर्मनाक वारदात के बाद पीड़िता युवती का मेडिकल करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद थाना मटौर पुलिस ने बलात्कार की धारा जोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार दर्ज किए गए मुकदमे में अभी गैंगरेप को नहीं जोड़ा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं डीजीपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पहले ही एक स्पेशल जांच टीम गुरप्रीत दिओल की अगुवाई में बना दी है। जिसमें सभी महिला पुलिस अधिकारियों को रखा गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाली हैं, जिसमें अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात चलते ऑटो में नैनीताल की रहने वाली और यहां जॉब कर रही एक युवती के साथ ऑटो चालक और उसके साथी की ओर से बलात्कार किए जाने के बाद उसे वाईपीएस चौक के पास ऑटो से फेंक दिया गया था और आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता ने सेक्टर-70 से चंडीगढ़ जाने के लिए ऑटो लिया था। वह मोहाली में किराए के मकान में रहती है और अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें