फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्तानी हत्याकांड: पंजाब के पूर्व डीजीपी की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Mon, 14 Sep 2020 06:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • जिला अदालत ने पुलिस को दिए आदेश- 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर पेश करें
  • वारंट न होने से दूसरे राज्यों की पुलिस नहीं दे रही थी पंजाब पुलिस को सहयोग
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 साल पुराने आईएएस के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वारंट न होने के कारण दूसरे राज्यों में पंजाब पुलिस को सहयोग नहीं मिल रहा था। शनिवार को सरकारी वकील अदालत पहुंचे और उन्होंने सैनी की गिरफ्तारी का वारंट जारी करने की याचिका लगाई। इसके बाद अदालत ने पुलिस को आदेश दिए कि सैनी को 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। 

विज्ञापन


सरकारी वकील ने याचिका में कहा था कि सैनी की गिरफ्तारी पर लगी रोक खत्म हो चुकी है और पंजाब पुलिस की एसआईटी उनकी तलाश में विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। लेकिन सैनी का गिरफ्तारी वारंट न होने के कारण पुलिस को अन्य राज्यों और शहरों की पुलिस से जरूरी सहयोग नहीं मिल रहा है। बता दें कि पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी पंजाब के नामी पुलिस अफसरों में से एक रहे हैं। लेकिन 29 साल पुराने बलवंत सिंह मुल्तानी केस में उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें