नए साल 2019 के पहले दिन एक दंपति ऐसा काम करने जा रहा है, जिसे देखकर हर कोई उन्हें हाथ जोड़कर नमन करेगा। ये देहदान तक कर चुके हैं। नए साल का जश्न कई लोग डिस्को व क्लबों में मनाते हैं, तो कुछ लोग धार्मिक स्थलों से इसका आगाज करते हैं।
वहीं, एक दंपति ऐसा भी है, जो कि रक्तदान कर अपने नए साल का आगाज करता है। यह दंपति पहली जनवरी को इस दफा 100वीं बार रक्तदान करेगा। यह जोड़ी सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में जाकर रक्तदान करेगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए इस बारे में बलवंत सिंह व जसवंत कौर ने बताया उनका नाम गिनीज बुक, लिम्का बुक, इंडिया बुक, यूनिक बुक, चैंपियन बुक, ग्लोबल वर्ल्ड बुक में दर्ज हो चुका है। अब तक उन्हें अलग-अलग संस्थाओं से पंद्रह सौ से अधिक बार सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिवार ने अब तक एक क्टिंवल दस किलोग्राम रक्तदान किया है।