फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बुक कर ली, पर डिलीवरी नहीं दी, मुआवजा भरेगा डीलर

Thu, 03 Mar 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली जिला उपभोक्ता फोरम ने फेज-6 स्थित शिवम ऑटो मोबाइल के खिलाफ फैसला सुनाते हुए मुआवजा भरने का निर्देश दिया। फोरम ने कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


साथ ही कंपनी पर जहां 10 हजार जुर्माना लगाया है। वहीं, उपभोक्ता से बाइक की बुकिंग के रूप में लिए तीन हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है। इस संबंध में बुड़ैल निवासी रमेश जैन ने केस दायर किया था।

रमेश जैन ने बताया कि फेज-6 स्थित शिवम ऑटोमोबाइल सुजुकी कंपनी का डीलर था। उन्होंने मोटर साइकिल लेने की योजना बनाई थी। इसलिए मार्च 2015 में उन्होंने कंपनी के आफिस में विजिट की। उन्होंने तीन हजार रुपये देकर बाइक की बुकिंग करवा ली। उसे एक महीने में बाइक की डिलीवरी का भरोसा दिया गया था।
विज्ञापन


एक महीना बीतने के बाद भी बाइक नहीं दी गई। हर बार वह उसे आश्वासन देकर टरका दिया जाता था। मई-2015 में उसने उन्हें बाइक की डिलीवरी करने से मना कर दिया। इसी बीच शिकायतकर्ता ने एक अन्य कंपनी से बाइक खरीद ली थी। उसने बुकिंग के रुपये वापस करने की मांग की।

आखिर में जून 2015 में कंपनी वालों ने उसे बुकिंग एमाउंट का चेक जारी कर दिया। लेकिन, जिस खाते का चेक दिया गया, उसमें पैसे कम थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी के दूसरे मालिक नीरज महाजन को फोन किया। उसने भी पेमेंट नहीं की। इसके बाद उसने उपभोक्ता अदालत में केस दायर किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें