फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मई को होंगे मोहाली बार काउंसिल के चुनाव

Sat, 03 May 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत में वकीलों के हंगामे के चलते बीते दिनों रद्द किए गए बार काउंसिल के चुनाव की नई तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ ने शनिवार को चुनाव की तिथि घोषित की। अब सात मई को चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है।

इसके लिए हाई कोर्ट के वकील और पटियाला जिला अदालत के वकील आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। वहीं, बार काउंसिल ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान किसी वकील ने यदि हंगामा किया या फिर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने तय किया है कि बार के सचिव करनजीत सिंह की अगुआई में चुनाव प्रक्रिया होगी। वहीं, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के वकील परमिंदर पाल सिंह तुंग और जिला अदालत पटियाला के वकील सुखविंदर सिंह बल आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


सात मई को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद पांच बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। गिनती के बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 476 वकील मतदान में हिस्सा लेंगे। वहीं, आठ अन्य वकीलों को वोटर नहीं माना गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले 24 अप्रैल को बार काउंसिल के चुनाव हुए थे। लेकिन, चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही कुछ वकीलों ने हंगामा कर दिया।

साथ ही आरोप लगाया कि जो वकील मोहाली कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करते हैं वे भी मतदान कर रहे हैं। उनकी दलील थी कि मोहाली में प्रैक्टिस करने वाले ही वकील मतदान में शामिल हों।

इसके बाद मामला गरमा गया और सभी वकील एकत्र हो गए। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव रद्द करने का फैसला लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें