'मोगैबो' की घर वापसी हो गई है। ये मोगैंबो कोई रिल लाइफ का विलेन नहीं है, ये एक कुत्ता है जिसने दो दिन तक पुलिस की नींद को उड़ा रखा था। 'मोगैबो' नाम के इस कुत्ते का वापस घर में एंट्री हो गई है। दरअसल ये कुत्ता चंडीगढ़ जिला अदालत के जज का है। जो दो दिन पहले चोरी हो गया था।
इसकी तलाश के लिए पुलिस ने इनाम तक रख दिया था, यानी जो इस कुत्ते को तलाश कर घर लाता उसे 20 हज़ार रुपए का इनाम मिलना तय था। लेकिन इस पर पानी फिर गया है क्योंकि पुलिस का कहना है कि 'मोगैबो' खुद वापस घर लौटा है।