फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर मकान मालिक से ठगे साढ़े तीन लाख्ा

Sat, 15 Nov 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर आईलेट्स संचालक युवती ने अपनी मकान मालिक से ही 3.50 लाख रुपये ठग लिए। थाना सिटी पुलिस ने एसपी (डी) की जांच के बाद युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे आर्थिक अपराध शाखा (ईओ विंग) के इंचार्ज वेद प्रकाश ने बताया कि लखविंदर कौर निवासी बस्ती गोबिंदगढ़ ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि उसके घर इंद्रजीत धवन उर्फ ज्योति नामक युवती किराये पर रहती थी और वह शहर की चपलों वाली गली में न्यू जेनरेशन आईलेट्स सेंटर चलाती है।

महिला ने आरोप लगाया कि आईलेट्स सेंटर संचालक इंद्रजीत धवन उर्फ ज्योति ने एक वर्ष पहले 2013 में उसे उसके बेटे चमनदीप सिंह समेत आस्ट्रेलिया भेजने के लिए आठ लाख रुपये में सौदा तय करके 3.50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


मगर उसके बाद न तो उसे बेटे समेत विदेश भेजा और न ही राशि वापस की। पुलिस ने आईलेट्स सेंटर पर छापा मारा। मगर वह बंद पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि सेंटर संचालक युवती यहां से छोड़कर चली गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की प्रारंभिक जांच एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने की। जांच के दौरान आरोपी युवती इंद्रजीत धवन उर्फ ज्योति ने यह राशि आगे किसी अन्य एजेंट को देने की बात मानी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें