फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पुराने साथी प्रसाद परिवार से की बातचीत, मां का लिया हालचाल

विज्ञापन
प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकिशोर अपनी माँ के साथ। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीते दिनों के साथियों और चंडीगढ़ की याद उस समय आई जब उन्होंने शहर के प्रसाद परिवार को फोन किया। फोन कर उन्होंने प्रसाद परिवार के सदस्य भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राज किशोर से आधा घंटे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनकी 75 वर्षीय मां चुन्नी देवी का भी हालचाल जाना।
विज्ञापन

मोदी 90 के दशक में जब चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी थे तो वे पंचकूला सेक्टर 7 में संघ सदस्य स्वर्गीय हनुमान प्रसाद और परिवार के साथ रहा करते थे। यहां रहकर वह तीनों राज्यों में संगठन का संचालन करते थे। प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान राज किशोर के बड़े भाई पूर्व प्रदेश भाजपा महासचिव महावीर प्रसाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। राज किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने माताजी के हालचाल के अलावा उनकी लॉकडाउन दिनचर्या के विषय में भी पूछा। किशोर ने भाजपा द्वारा पहुंचाए जा रहे सभी राहत कार्यों का उनको ब्यौरा दिया जिस पर उन्होंने हर्ष जताया। वार्तालाप के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने समकालीन कार्यकर्ताओं जैसे यशपाल महाजन, देसराज टंडन, युद्धवीर शारदा आदि वरिष्ठ सदस्यों की भी सुध ली। चंडीगढ़ और पड़ोसी शहरों के रेड जोन चिह्नित के चलते मोदी ने किशोर को सावधानियां बरतने की हिदायत भी दी।
प्रधानमंत्री का सीधा संवाद भरेगा जोश: सूद
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चंडीगढ़ से साधे संवाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। देश की सर्वोच्च जिम्मेवारी लेने के बाद भी उनका शहर के प्रति प्रेम और चिंता कभी समाप्त नहीं हुई जो कि सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासी लॉकडाउन का पालन कर कोरोना मुक्त कर प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें