फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी समर्थक अमेरिकी-इंडियन बिजनेसमैन ने डोनाल्ड के लिए खोली तिजोरी

Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
shalabh kumar with trump
विज्ञापन
अंबाला में जन्मे और अमेरिका के ओहियो में रहने वाले उद्योगपति शलभ कुमार ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को प्रचार के लिए 8 लाख 98 हजार डॉलर ( करीब 6 करोड़ तीन लाख रुपये) दान दिया है।  इसके साथ ही वह ट्रंप को सबसे ज्यादा दान देने वालों में से एक बन गए हैं।
विज्ञापन


शलभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक अमरीकन-इंडियन बिजनेसमैन माना जाता है। शलभ कुमार ने चंडीगढ़ स्थित पेक से इंजीनियरिंग की ?डिग्री ली है। इसके बाद वे  इलिनॉइज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा ली है। शलभ कुमार ने बीते दिनों मनीऑर्डर के जरिये ट्रंप विक्टरी फंड को लगभग चार लाख 49 हजार भेजे। यह अधिकतम राशि है जो एक व्यक्ति ट्रंप के प्रचार में दान कर सकता है।

इसके अलावा शलभ कुमार की पत्नी भी इतनी ही राशि ट्रंप को प्रचार के लिए भेजेगी। इस तरह दोनों की दान राशि जोड़कर करीब आठ करोड़ 98 हजार डालर हो जाएगी। दान देने के बाद कुमार ने कहा कि यह तो शुरुआत है। कुमार ने ट्रंप की पाक के प्रति नीति और मुसलमानों पर उनके विचारों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड रीगन की तरह सबसे ताकतवर राष्ट्रपति साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें