मॉक ड्रिल में भाग लेते एनएसजी के कमांडो।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब सचिवालय में बुधवार रात चार आतंकियों के घुसने से हड़कंप मच गया। आतंकियों ने सचिवालय परिसर में गोलियां चलानी शुरू कर दीं और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही एनएसजी कमांडो दस्ता, डीआईजी दीपक पुरोहित और एसएसपी कुलदीप चहल समेत शहर के कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। सिविल डिफेंस की टीम और दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। देर रात तक पुलिस और एनएसजी ने ऑपरेशन चलाया। बाद में पता चला की सुरक्षा व्यवस्था के चलते मॉक ड्रिल की गई है।