सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय को खाली करवाया गया। बम स्क्वायड ने सर्च के दौरान बम को ढूंढा और सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गई थी।
चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि पुलिस मुख्यालय की चौथी मंजिल पर बम है। इसके बाद तुरंत मौके पर ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड, दमकल विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय को खाली करवाया गया। बम स्क्वायड ने सर्च के दौरान बम को ढूंढा और सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गई थी।