चंडीगढ़। सेक्टर-20 के पीजी से छात्र का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित जब शिकायत लेकर सेक्टर-19 थाने गया तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत लिए बिना ही उसे वापस भेज दिया। पुलिसकर्मियों ने यह कहकर वापस भेजा कि ई साथी एप पर शिकायत दर्ज करवा दें। लेकिन ई-साथी एप पर सिर्फ लॉस्ट आर्टिकल्स की शिकायत दर्ज होती है, जबकि छात्र का मोबाइल चोरी हुआ है।
वैभव निवासी अमेठी ने बताया कि वह सेक्टर-20 पीजी में रहता है। वह सेक्टर-50 के कॉलेज में बीसीए कर रहा है। वीरवार सुबह उसने देखा कि उसके कमरे से उसका मोबाइल गायब है। जब उसने पीजी में लगे कैमरे चेक किए तो उसमें दो युवक पीजी में घुसते हुए नजर आए, जिनकी फोटो साफ नजर आ रही हैं। इसके बाद वैभव मोबाइल चोरी करने वाले युवकों को पकड़वाने के लिए मदद के लिए पुलिस के पास गया। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय ई-साथी एप पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।