फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन 17 जिलों में ठप की इंटरनेट सेवा

Fri, 29 Jan 2021 04:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 22 में से 17 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। सोनीपत, झज्जर व पलवल में पहले से इंटरनेट सेवा बंद थी, केवल वायस कॉल की ही सुविधा का लाभ उठा सकते थे। 

विज्ञापन


दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों व स्थानीय ग्रामीणों में बढ़ रही झड़पों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अब अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में भी वायस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी शाम पांच बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है। 

गृह विभाग ने दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा की सभी टेलिकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


 यह आदेश क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। सरकार ने एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दुष्प्रचार और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें