फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा गजब का ऐप अब तक नहीं देखा होगा आपने

Fri, 12 Dec 2014 04:35 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको पानी पीने की आदत नहीं है तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। बस आपके पास एंड्रॉयड फोन होना जरूरी है। इसमें आप ऐप डाउनलोड कर पानी पीने की आदत डाल सकते हैं। पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है इसलिए कई चिकित्सकों ने अपने मरीजों को ऐसी सलाह देनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोग आई ड्रिंक वाटर, ड्रिंक किंग वाटर नामक एप का सहारा लेकर पानी पीने की आदत डाल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए।

इसके अलावा सॉफ्ट, हार्ड ड्रिंक व जूस मिलाकर चार लीटर पूरा किया जा सकता है। लेकिन रोजाना तीन लीटर पानी पीने की आदत बहुत कम लोगों में होती है। पानी के लिए बने ऐप आई ड्रिंक वाटर व ड्रिंकिंग वाटर के साथ पानी पीने ­की क्षमता तेजी से बढ़ती जाती है।
विज्ञापन

इन्होंने भी अपनाया ऐप

योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि उनकी आदत एक लीटर पानी की भी नहीं थी। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए ताकि गंदगी निकलती रहे।

ऐप के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने डाउनलोड कर लिया। अब उन्होंने चार लीटर तक पानी पीना शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति को कम से कम तीन लीटर पानी हर रोज पीना चाहिए। इससे शरीर की गंदगी पेशाब के जरिये बाहर निकल आती है।

सर्दियों में तो पानी न के बराबर ही पिया जाता है लेकिन अगर बॉडी को तंदुरुस्त रखना है तो पानी की आदत डालनी होगी। इससे बॉडी तो शेप में रहती ही है चमड़ी भी साफ रहती है।
विज्ञापन

ऐसे काम करता है ऐप

ऐप में आपको पहले अपना वजन लिखना होता है। इसके 33 गुणा अधिक कैलकुलेट कर ऐप आपको रोजाना कितने मिलीलीटर पानी पीना है यह बता देगा। इसके साथ ही आपका शेड्यूल भी सेट कर दिया जाएगा कि कितने बजे कितना पानी आपको पीना होगा।

ऐप ठीक उसी वक्त घंटी बजाकर आपको अलर्ट करेगा कि आपके पानी पीने का वक्त हो चुका है। आपको पानी पीकर बाकायदा उसमें फीड करना होगा कि आपने कितने मिलीलीटर पानी पीया है।

ऐप अपने आप गणना जारी रखेगा कि आप कुल कितना पानी पी चुके हो और कितना अभी बाकी है। एप रोजाना आपने कितना पानी पिया इसका पूरा ग्राफ तैयार करता जाएगा। इसे आप मोबाइल पर टच करके देख सकते हैं।

एक माह का पूरा ग्राफ एप ऑटोमैटिक ढंग से तैयार करता जाएगा। अगर तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है तो 10 फीसदी पानी की क्षमता ऐप बढ़ा देगा। अगर आप स्पोर्ट्स करते हैं तो ऐप में फीड करना होगा। एप पानी पीने की क्षमता 15 फीसदी अधिक बढ़ा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें