लोगों को अपनी शिकायत देने के लिए अब थानों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए अब आनलाइन कंपलेंट भी दे सकेंगे। पुलिस विभाग छह अक्टूबर को इस सेवा को लांच करने वाला है। इसकी जानकारी बुधवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने पीयू के गोल्डन जुलबी हॉल में स्मार्ट सिटी कंसलटेटिव कैंप के दौरान दी।
पुलिस विभाग की वेबसाइट पर कंपलेंट दी जा सकेगी। इतना हीं नहीं यह सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने फोन से ही कंपलेंट दे सकेंगे। एसएसपी गिल ने कहा कि शहर के साथ पुलिस विभाग को स्मार्ट बनाने की एक पहल की जा रही है।
ऐसे करेगा काम
पुलिस विभाग की वेबसाइट पर एक कॉलम बनाया जाएगा। जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत देने के बाद कंपलेंट नंबर ले सकेंगे। ऐसी ही प्रक्रिया मोबाइल एप में होगी।