आपको सिटी में कहीं भी जाना हो तो बस आप ‘जुगनू’ पर क्लिक कीजिए और ऑटो आपके द्वार। लोहड़ी नजदीक है। इस मौके पर आपको गजक या रेवड़ी चाहिए तो आप इस एप से आर्डर कर सकते हैं।
‘जुगनू’ एक मोबाइल एप है जिसके माध्यम से यह सुविधाएं दी जा रही हैं। चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस एप की लांचिंग की गई।
जुगनू कंपनी के सीईओ समर सिंगला ने बताया कि ‘जुगनू’ एक मोबाइल एप है। इसे गूगल प्ले के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
स्मार्टफोन पर इस एप पर लॉग इन करते ही आपको चंडीगढ़ में ‘जुगनू’ एप के साथ जुड़ी टैक्सियों की लोकेशन दिखाई देने लगेगी। यात्री की लोकेशन टैक्सी चालक के पास पहुंच जाएगी।
एप यह भी बता देगा कि टैक्सी कितनी देर में पहुंचेगी। समर सिंगला ने बताया कि जुगनू पर वह लोहड़ी की खास शॉपिंग लेकर आएं हैं।
इसमें अगर आपको गजक, रेवड़ी और मूंगफली चाहिए तो एप पर क्लिक करते ही आपका एड्रेस और मोबाइल नंबर जुगनू के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचा जाएगा। ग्राहक सेवा केंद्र से उपभोक्ता के पास कॉल आएगी कि कहां पर डिलीवरी देनी है।