फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर युवक से मोबाइल और 16 हजार रुपये छीने, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास चाकू की नोक पर तीन झपटमारों ने एक युवक से मोबाइल और 16,900 छीन लिए। युवक ने शोर मचाया तो लोगों ने भागते हुए झपटमारों में से एक को मौके पर दबोच लिया जबकि बाकी फरार होने में कामयाब हो गए। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास निवासी ललित के खिलाफ आईपीसी-392 और 34 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

वारदात वीरवार रात करीब 9 बजे की है। धनास स्थित बंसल मार्बल शॉप के मालिक पंकज ने बताया कि उनकी दुकान पर किशनवीर यादव काम करता है। वीरवार रात वह अपनी दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान तीन युवकों ने किशनवीर को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। फिर चाकू की नोक पर जबरन मोबाइल और 16,900 रुपये छीनकर फरार होने लगे। तभी किशन ने होशियारी दिखाते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन तीनों आरोपियों में से एक को मौके पर दबोचकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी रामरत्न शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित ने किस्त जमा कराने के लिए पैसे रखे थे। पुलिस अब आरोपी ललित से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें