फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुड़ैल जेल में कैदियों से मिले मोबाइल और नशीली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल में कैदियों से तीन मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एक बैटरी और कुछ नशीली गोलियां मिली हैं। इस मामले में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जेल में यह बरामदगी सेक्टर-125, खरड़ निवासी सुलखन सिंह, डीबीसी कॉलोनी सेक्टर-25 के मोनू, बुड़ैल के शिवा ठाकुर और जसविंदर सिंह के पास से हुई है। ये सभी जेल की बैरक नंबर 8 में बंद हैं। सुलखन सिंह को बीते 10 अगस्त को जिला अदालत में पेशी पर ले जाया गया था। जव वह जेल लौटा तो गेट पर उससे तीन नशीली गोलियां मिलीं। पूछताछ में उसने बताया कि बैरक नंबर 8 में बंद मोनू, शिवा और जसविंदर बैरक में गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं। वे नशीली गोलियां बेचने के साथ मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद क्विक रिएक्शन टीम ने बैरक की जांच की। जांच में नशीली गोलियां, मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड बरामद हुए। इस मामले में बुड़ैल जेल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें