अगर टैक्सी और बसों के माध्यम से मनाली जाने हैं तो आपको डेस्टिनेशन पर जाकर भटकने की आवश्यकता नहीं। आप यहीं से पैकेज बुक करवाएं और बिल्कुल टेंशन फ्री होकर मनाली जाएं।
यह सुविधा देगा हिमालयन बुल्स। इस विमानन कंपनी की फ्लाइट चंडीगढ़ से कुल्लू की है और कंपनी ने हिमालयन हॉलीडेज के संग मिलकर मनाली के पैकेज निकाले हैं।
चंडीगढ़ से मनाली का तीन दिन चार रात का पैकेज 29999 रुपये का है। इस पैकेज में एयरक्राफ्ट का सफर, होटल में ठहरना, ब्रेकफास्ट, डिनर आदि शामिल है।
हिमालयन बुल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर बुद्धिप्रकाश ठाकुर ने बताया कि कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से यात्रियों के संग एक टैक्सी होगी। जो कि उनको रोहतांग, सोलांग वैली तक सैर करवाकर लाएगी।
उन्होंने बताया कि आनलाइन टूर एंड ट्रैवल कंपनी के साथ कंपनी जल्द ही गठबंधन करने जा रही है। इससे पैकेज सस्ते मिलेंगे।
शिमला के लिए अभी सर्वे का दौर
हिमालयन बुल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला के लिए उड़ान की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह यह है कि शिमला के लिए जाने वाले यात्रियों को कम से कम 45 मिनट पहले चेकइन के लिए आना होगा।
इसके बाद उनको एयरपोर्ट पर समय लगेगा। गंतव्य पर पहुंचने पर भी एयरपोर्ट पर यात्रियों को कम से कम आधा घंटे का समय लगेगा। ऐसे में यात्रियों का डेढ़ घंटा यूं ही व्यर्थ होगा।
टैक्सी में जाने पर यह है पैकेज
आप टैक्सी में मनाली जाते हैं तो आपको समय ज्यादा लगेगा। टैक्सी के लिए दस हजार रुपये तक चुकाना होगा। इसके अतिरिक्त होटल के लिए पंद्रह से बीस हजार रुपये में पैकेज मिलेगा। साइट सीन के लिए आपको अलग से टैक्सी लेनी होगी।
वहीं शिमला के लिए टैक्सी लेते हैं तो चार से सात हजार रुपये में मिलेगी और होटल भी तीन से चार हजार रुपये तक उपलब्ध होगा। ऐसी स्थिति में चार लोगों का टूर पंद्रह हजार रुपये में होगा।