फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बजट सत्र से पहले 90 विधायकों और विधानसभा कर्मचारियों को लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 09 Jan 2021 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधासनभा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना योद्धाओं के बाद विधायकों, विधानसभा अधिकारियों और कर्मचारियों के कोविड टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बजट सत्र से पहले सभी विधायकों, विधानसभा स्टाफ को वैक्सीन लगाने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत में कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। उसके बाद प्राथमिकता रहेगी कि बजट सत्र से पहले सभी 90 विधायकों और विधानसभा स्टाफ को कोरोना का टीका लग जाए। इससे सत्र को और सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को देशद्रोही बताया। गुप्ता ने कहा कि बिना इस्तेमाल किए टीके पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। देश के वैज्ञानिकों ने बड़ी निपुणता व मेहनत से यह टीका तैयार किया है। इसलिए अफवाहों को ज्यादा हवा नहीं देनी चाहिए। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन


कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 281 नए मामले
उधर, हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 281 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि एक ही दिन में 340 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। अब प्रदेश में रिकवरी दर 97.94 और मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

शुक्रवार को जींद, फरीदाबाद, झज्जर में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई। नए मामलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम 63, फरीदाबाद 48 और पंचकूला में 34 केस आए हैं, जबकि महेंद्रगढ़, पलवल, भिवानी और फतेहाबाद में एक भी केस सामने नहीं आया है। नूंह, चरखी दादरी और सिरसा में मात्र एक एक केस मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें