मैंने ईमानदारी की राजनीति की है और कैप्टन अभिमन्यु से मेरा कोई विरोध नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु मेरा अजीज है। इसमें कैप्टन का कोई कसूर नहीं। मेरी व उसकी पार्टी अलग है। मेरा चुनाव जाटों ने पूरी ताकत से लड़कर मुझे जितवाया है। मेरे प्रतिद्वंद्वी को तो ढाई किलो का हाथ भी नहीं जितवा पाया। मैं मंत्री न बनूं, उसके लिए वह कोशिश क्यों नहीं करेगा और उसे कोशिश करनी भी चाहिए।
न किसी से बातचीत हुई और न करूंगा
दुष्यंत चौटाला से नाराजगी को लेकर कोई मुलाकात या बातचीत पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने किसी से कोई मुलाकात नहीं की और न ही मेरी किसी से कोई बातचीत हुई है और न ही मैं किसी से कोई बातचीत करूंगा।
मुझे मंत्री बनने का नहीं था कोई लालच
गौतम ने कहा कि मेरा इनसे कोई गिला-शिकवा नहीं है। मुझे अपने हलके की जनता की चिंता है, जिसे मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। मुझे भी इस बात का मलाल है कि मैं उनके काम नहीं करवा पाया। बहुत बड़ी गलती कर दी, इस उम्र में चुनाव लड़कर। मुझे मंत्री बनने का न कोई लालच था और न ही आगे कोई लालच रखूंगा।