फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराज कुंडू का आरोप- मनीष ग्रोवर की मिलीभगत से घोटाला, सरकार जांच कराए, नहीं तो समर्थन लूंगा वापस

Sat, 04 Jan 2020 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
विधायक बलराज कुंडू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनोहर लाल सरकार को समर्थन दे रहे महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कुंडू ने कहा कि यदि मेरे आरोपों की जांच नहीं होती है तो प्रदेश सरकार से समर्थन वापस ले लूंगा।

विज्ञापन


 कुंडू ने यह भी आरोप लगाया कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक व प्रदेश में जो हिंसा भड़की, उसके पीछे मनीष ग्रोवर का भी हाथ था। हालांकि आरोपों को साबित करने वाला कोई सुबूत वह नहीं दिखा पाए। वहीं, मनीष ग्रोवर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। 

बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर पिछले कार्यकाल के दौरान नगर निगम के अंदर सड़क व पार्किंग निर्माण में ठेकेदार व अधिकारियों से मिलीभगत करके 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप लगाया है। कुंडू ने कहा कि जब सरकार सात-आठ साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित कर सकती है तो मनीष ग्रोवर के खिलाफ मामला ज्यादा पुराना नहीं है। 
विज्ञापन


कुंडू ने कहा कि भाजपा के पिछले कार्यकाल में ग्रोवर ने रोहतक नगर निगम में 70 से 80 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर तारकोल की लेयर बिछाने का काम करवाया, जो केवल ओवरब्रिज पर बिछाई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने इसके लिए ठेकेदार को 25 एमएम लेयर बिछाने के लिए 900 से 950 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान किया।

Trending Videos
विज्ञापन

 कुंडू ने आरोप लगाया कि रोहतक निगम में पुराने सिटी थाने की जगह पार्किंग बनवाई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुडा की तरफ से इस जमीन को 31 करोड़ रुपये में दिया गया था, जिसमें एजेंसी पार्किंग भी बनाकर देती लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर निगम ने यह जमीन निजी हाथों में सौंप दी। 

इसके लिए तीन टेंडर आए थे, जिनमें दो रिजेक्ट कर दिए गए। अब वहां 500 से 600 करोड़ की दुकानें बनाई जा रही हैं। कुंडू ने आरोप लगाया कि मनीष ग्रोवर के परिवार के कई सदस्य शीरे का कारोबार करते हैं। शुगर मिलों में निकलने वाले शीरे का रेट पांच साल पहले क्या था और अब क्या रेट है। इससे अंदाजा लग जाएगा कि कितना बड़ा घोटाला हुआ है। 

आरोपों का सुबूत नहीं दे पाए कुंडू
बलराज कुंडू से जब मीडिया ने आरोपों से जुड़े सुबूत मांगे तो उन्होंने कहा कि अभी तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। डीसी व निगम कमिश्नर को तीन बार रिमाइंडर भेजकर मामलों से जुड़े कागजात मांग चुका हूं लेकिन रिकॉर्ड नहीं दिया जा रहा। गृहमंत्री अनिल विज पर भरोसा है। उनसे सभी मामलों की शिकायत करके जांच की मांग करेंगे। जांच शुरू होते ही सुबूत खुद बाहर आ जाएंगे। 

कुंडू के आरोप आधारहीन, हर तरह की जांच को तैयार हूं : ग्रोवर  
बलराज कुंडू ने जो आरोप लगाए हैं, वह आधारहीन हैं। कुंडू झूठे आरोप लगाकर न भागें। मैं हर जांच को तैयार हूं। पांच साल के कार्यकाल में 36 बिरादरी के लिए काम किया है। शहर में बिना भेदभाव के विकास कराया। हर बिरादरी की सामाजिक संस्था और चौपाल को मदद दिलवाई। महम की सामाजिक संस्थाओं को सहयोग किया। पिछले 5 साल के दौरान बलराज कुंडू ने मुझे कार्यक्रमों में आमंत्रित किया। उन्होंने जो मांगा, उसे पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया। अब अचानक पता नहीं क्या हो गया। - मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें