फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस की हैट्रिक से मिजोरम दूसरी पारी में 62 रन पर ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इशमीत और निखिल के दोहरे शतक के साथ पारस की घातक गेंदबाजी के चलते चंडीगढ़ ने सेक्टर-16 में खेली जा रही कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन ही मिजोरम पर एक पारी और 463 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मिजोरम के 53 के जवाब पर दो विकेट के नुकसान पर 241 रन से रविवार को अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर हावी रहे। इशमीत और निखिल ने तीसरे विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी की। इशमीत (203) अपना दोहरा शतक जड़ पैव्हिलियन लौटे। इस शानदार पारी में 22 चौके और एक छक्का जड़ा। पारी का तीसरा और दिन का पहला विकेट पारस (40) रन के रुप में गिरा। इसके बाद निखिल के आउट होते ही चंडीगढ़ ने चार विकेट के नुकसान पर 578 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी। निखिल ने (209) रन की पारी खेली। इस पारी में 34 चौक्के शामिल रहे। मिजोरम अपनी दूसरी पारी में विफल रही। इसमें पारस की 56 की घातक गेंदबाजी जिम्मेवार रही। पारस ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई। इसी के साथ उन्होंने सात विकेट लिए। पहली इनिंग में दो विकेट और दूसरी इनिंग में एक हैट्रिक के साथ दो और विकेट लीं। मिजोरम की पूरी टीम 62 रन पर ही ढेर हो गई। चंडीगढ़ अगला मैच अपने होम ग्राउंड में 19 नवंबर से तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें