फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पठानकोट में भाजपा सांसद सनी देओल की 'तलाश', यूथ कांग्रेस ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

Wed, 02 Jun 2021 07:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

यूथ कांग्रेस ने पठानकोट में पोस्टर लगाने के बाद सनी देओल पर कोरोना महामारी के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र से दूरी बनाने का आरोप लगाया। वहीं पठानकोट में सनी देओल के दफ्तर प्रभारी ने इन आरोपों को नकार दिया और कहा कि सांसद देओल ने लाखों मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर भेजे हैं। वह लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के खिलाफ गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे हैं। पोस्टर में सनी देओल की फोटो लगी है और लिखा है ‘गुमशुदा की तलाश’। यह पोस्टर पठानकोट यूथ कांग्रेस ने लगाए हैं। यूथ कांग्रेस महासचिव वरुण कोहली के नेतृत्व में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर सांसद सनी देओल के खिलाफ नारेबाजी की और लोगों में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी बांटे। 

विज्ञापन


वरुण कोहली ने कहा कि पूरा देश कोरोना की आग में झुलस रहा है। सांसद सनी देओल का लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर और पठानकोट भी इस महामारी की चपेट में है। लेकिन सांसद को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सांसद सनी देओल मायानगरी में व्यस्त हैं। जबकि, उनके क्षेत्र के लोग महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में लोगों के बीच रहने के बजाय सनी देओल घर पर हैं। 

उन्होंने कहा कि सनी देओल को लोगों की जरूरतों को पूरा करना चाहिए। इस दौरान अंकित मेहरा, नितिन सैनी, रोहन कुमार, मुनीष और विशाल मेहरा उपस्थित रहे। वहीं, सांसद सनी देओल के पठानकोट दफ्तर प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि सांसद सनी देओल ने कोरोना काल में जनता के लिए लाखों मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर भेजे हैं।
विज्ञापन


पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला के लोगों के लिए तीन आधुनिक सुविधा से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस भेजी हैं। इसके अलावा कई पुल और सड़कों को बनवाया जा रहा है। इसके बावजूद उन पर हलके से दूर होने का आरोप लगाने वालों को शर्म आनी चाहिए। जोशी ने कहा कि कांग्रेसी सनी देओल के पोस्टर लगाने के बजाय अपनी ताकत कोरोना मरीजों की सेवा में लगाए तो लोगों को राहत महसूस होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें