फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानिए, ये मासूम बच्ची किसकी है

Wed, 19 Nov 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक तीन वर्षीय लावारिस बच्ची मिली। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, प्रयास के बावजूद पुलिस को बच्ची के परिजनों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


हालांकि बच्ची ने अपना नाम रिया बताया है। हेड कांस्टेबल दर्शन पाल ने बताया कि बच्ची पुलिस कस्टडी में है। बच्ची को रिजर्वेशन सेंटर ले जाया गया।

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन डरी-सहमी बच्ची केवल अपना नाम ही बता पाई। बच्ची ने अपना नाम रिया बताया। दर्शन पाल ने कहा कि यदि बच्ची के वारिसों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया तो उसे चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें