फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थाने के भीतर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हवलदार गिरफ्तार, नौकरी से बर्खास्त

Sun, 23 Jul 2023 01:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

डीएसपी रणधीर सिंह मामले की जांच करने सुबह ही थाने पहुंचे। उन्होंने एक-एक पुलिसकर्मी से पूरी वारदात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस थाने में ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बाबैन थाने की है। वारदात को हवलदार ने अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत आरोपी हवलदार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वह इसी थाने में ही तैनात था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव की करीब 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को मित्र कक्ष में अंजाम दिया गया। मामले का राज खुला तो पहले पुलिस ने कार्रवाई करने को ही इंकार कर दिया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी हवलदार श्यामलाल को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पता चलते ही डीएसपी रणधीर सिंह मामले की जांच करने सुबह ही थाने पहुंचे। उन्होंने एक-एक पुलिसकर्मी से पूरी वारदात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है।

आरोपी हवलदार बर्खास्त

एसपी सुरेंद्र सिंह भूरिया ने बताया कि आरोपी हवलदार श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ तत्काल ही मामला भी दर्जकर लिया गया। बर्खास्त भी कर दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें