फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: पहले फेसबुक पर पहचान बढ़ाई, फिर घर से अगवा कर होटल में ले जाकर दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 16 Feb 2024 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित महिला की आरोपी मस्कीन के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ समय चली और दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ महीने तक बात चलती रही। 29 जनवरी को रात 11.30 बजे आरोपी अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर आया और उसे किडनैप कर गाड़ी में पठानकोट ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद एक युवक ने दोस्ती के नाम पर एक महीने तक विवाहिता से बात की। बात इस कदर आगे बढ़ गई कि विवाहिता ने अपने बारे में पूरी जानकारी उससे शेयर कर ली। कुछ दिन बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ कार में महिला के घर पहुंचा और उसे अगवा कर पठानकोट के होटल में ले गया। वहां विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन


थाना जमालपुर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तरनतारन के गांव बिहारीपुर निवासी मस्कीन, गुग्गू, शरीफ और अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उदर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी आरोपी मस्कीन के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ समय चली और दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ महीने तक बात चलती रही। 29 जनवरी को रात 11.30 बजे आरोपी अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर आया और उसे किडनैप कर गाड़ी में पठानकोट ले गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे एक होटल में रखा। जहां बदमाशों ने उससे जबरन संबंध बनाए। उसके बाद आरोपियों ने उसे फिर से धमकियां दी और कुछ दिन पहले फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता ने अपने परिवार से संपर्क किया और इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जिसके बाद पीड़िता के परिवार द्वारा बताई लोकेशन पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के चंगुल से पीड़िता को बचाया। हालांकि आरोपी पुलिस के आने से पहले ही वहां से फरार हो गए थे। इस मामले की जांच करने वाले एसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें