फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में कुकर्मः किसी को छत पर ले गए सीनियर, तो किसी के साथ बाथरूम में किया गलत काम...5 खुलासे

Mon, 27 Aug 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
sexual harassment
विज्ञापन
गुरुकुल में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ कुकर्म किया। किसी को उठाकर छत पर ले गए, तो किसी के बाथरूम में किया गलत काम। मामले में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं, जानिए।  
विज्ञापन


एक छात्र के परिजनों ने बताया कि उसके बेटे को रात के समय सीनियर छत पर उठाकर ले गए। जबकि एक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे के साथ बाथरूम में कुकर्म किया गया। महिला ने बताया कि बेटे को पिछले साल पांचवीं में दाखिला कराया था। हर संडे को माता-पिता को बच्चों से मिलवाया जाता है। सुबह मैं बेटे से मिली। बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। जब मिलने के बाद वापस जाने लगी तो बेटा रोने लगा। कहां, मैं भी साथ चलूंगा। मैंने कहा कि बेटा पढ़ाई खराब हो जाएगी। वह नहीं माना तो उसे शक हुआ। प्यार से कोने में ले जाकर पूछा तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।

बेटे ने बताया कि उसके साथ तीन सीनियर छात्रों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं, तीन दिन पहले उसे डंडों से पीटा गया। बेटे की हालत देखकर वह दंग रह गई। पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि उसने स्कूल स्टाफ से बात की। उसे कहा गया कि आप शांत हो जाएं। जैसा आप कहोगे, वैसा ही करेंगे। कहो तो सीनियर छात्रों को गुरुकुल से निकाल दें। बेटे ने कहा कि उसके साथ पिछले साल भी गलत काम हुआ था। मैंने फैसला कर लिया कि गलत काम करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। इसके बाद पुलिस थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


एक किशोर के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सुबह भाई को राखी बांधने गुरुकुल गई थी। उसने देखा कि एक महिला कह रही है कि उसके बेटे के साथ गलत काम हुआ है। साथ ही भाई ने कहा कि उसके साथ भी गलत काम हो चुका है। इसके बाद बेटी सकते में आ गई। उसने फोन करके पापा को सूचना दी। वे रोहतक पहुंचे, उस समय तक मामला दर्ज हो चुका था। वहीं, एक किशोर के पिता ने बताया कि गुरुकुल के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्टाफ व प्रबंधन की है। बच्चे बता रहे हैं कि उन्होंने शिक्षकों को बता दिया था, कार्रवाई की जगह उल्टा उन्हें चुप करा दिया गया। इस तरह सीनियर छात्रों के साथ स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

रात 10 बजे हुए बच्चों के जज के सामने बयान दर्ज

बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
उधर, पुलिस पीड़ित पांचों बच्चों और उनके परिजनों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची। रात करीब 10 बजे पांचों बच्चों के जज के सामने बयान दर्ज करवाए गए। उस दौरान बच्चों के परिजन बाहर खड़े रहे। वहीं मामले की सूचना पाकर उन चार बच्चों के परिजन भी रोहतक पहुंच गए, जिन बच्चों ने कुकर्म की बात कही। गुरुकुल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस कार्रवाई पर अड़ गए। देर शाम नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सात सीनियर छात्रों व स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

आचार्य का मोबाइल बंद, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बोले म्हारा कोई संबंध नहीं
गुरुकुल से पूरे मामले के संबंध में जब गुरुकुल संचालक व आचार्य के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनका नंबर बंद मिला। जबकि आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल का कहना है कि सभा का गुरुकुल से कोई संबंध नहीं है। यह गुरुकुल व्यक्ति विशेष चलाते हैं। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में गुरुकुल की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें छात्रों की सुविधा व सुरक्षा मुख्य है। किसी तरह की परेशानी या उत्पीड़न का शिकार विद्यार्थी शिकायत कहां और कैसे करे, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। पुलिस की मानें तो गुरुकुल में कहीं शिकायत पेटी नजर नहीं आती है। रैगिंग से बचाने के लिए एंटी रेगिंग सेल भी नहीं है।

पहली नजर में लग रहा रैगिंग का मामला

रैगिंग - फोटो : Demo Pic
गुरुकुल में पांच किशोरों के यौन उत्पीड़न का मामला रैगिंग का नजर आ रहा है। यहां के कुछ सीनियर्स ने जूनियर छात्रों से कुकर्म किया है। सीडब्ल्यूसी को गुरुकुल के और बच्चों का भी यौन उत्पीड़न होने की आशंका है। ऐसे में समिति गुरुकुल के हर बच्चे की काउंसिलिंग कराएगी। काउंसिलिंग बच्चों के यौन उत्पीड़न के दबे राज से पर्दा उठाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। यही नहीं इस मामले में गुरुकुल के शिक्षकों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। इन्होंने मामले की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई करने के बजाय दबाने का प्रयास किया है।

गुरुकुल के सीनियर्स छात्रों का जूनियर से कुकर्म करने का मामला पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित छात्रों की मानें तो पिछले साल भी उनके साथ कुकर्म हुआ। ऐसे में मामला रैगिंग का बनता है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को गुरुकुल के दूसरे बच्चों से भी यौन उत्पीड़न किए जाने का अंदेशा है। इसके चलते समिति ने पीड़ित बच्चों के साथ गुरुकुल के सभी बच्चों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी और मामलों के सामने आने की संभावना है।

पीड़ित को दी जाएगी नि:शुल्क कानूनी मदद
गुरुकुल में बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसकी तह तक जाने के लिए सोमवार को गुरुकुल का दौरा किया जाएगा। पीड़़ित बच्चों के साथ दूसरे बच्चों की भी काउंसिलिंग की जाएगी। इससे दूसरे पीड़ितों के सामने आने की संभावना है। उन्हें जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसा करना जरूरी है। उन्हें न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला रैगिंग का भी हो सकता है। इस पहलू को ध्यान में रख कर भी जांच की जाएगी।
- डॉ. राज सिंह सांगवान, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति

पुलिस को शिकायत मिली है। इसमें परिजनों ने बच्चों से यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चों के 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं। इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीनियर छात्रों ने जूनियर का यौन उत्पीड़न किया है। ऐसे में मामला रैगिंग का भी नजर आ रहा है। पीड़ित नाबालिग हैं। इसलिए केस में पोक्सो एक्ट लगाया गया है। परिजनों ने कुछ और लोगों के इस मामले में शामिल होने की संभावना जताई है। उन्हें मामले की जानकारी थी। ऐसे में यह धारा भी जोड़ी गई है।
- मंजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन

रोहतक के गुरुकुल का मामला, एक बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं

stress management
गौरतलब है कि हरियाणा में रोहतक जिले के एक गुरुकुल में रविवार को पैरेंट्स मीटिंग में छठी कक्षा में पढ़ रहे बेटे से मिलने आई मां के सामने वह फूट-फूट कर रोने लगा। पूछने पर बोला कि मां मेरे साथ तीन सीनियर साथियों ने गलत काम किया है। महिला ने गुरुकुल में शोर मचाया तो चार अन्य किशोर भी सामने आ गए, जिन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि सीनियर उनके साथ भी गलत काम कर चुके हैं।

यह जानकारी बाहर आते ही गुरुकुल में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्चों के माता-पिता नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे और सात आरोपी सीनियर छात्रों के खिलाफ मारपीट, कुकर्म, जान से मारने की धमकी, साजिश में शामिल होने व पोस्को एक्ट-4 के तहत मामला दर्ज कराया। देर रात 10 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पांचों बच्चों के बयान दर्ज किए गए। सभी बच्चों का मेडिकल कराया गया है। एक बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने शिकायत दी है कि उसका बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। हर रविवार बच्चों को माता-पिता से मिलवाया जाता है। एक तरह से यह पैरेंट्स मीटिंग होती है। रक्षाबंधन पर वह अपने बेटे से मिलने आई। भाई को राखी बांधने बहन भी आई थी। मिलने के बाद जब मां जाने लगी तो बेटा रोने लगा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, केवल इतना कहा कि आप जाओ। जब प्यार से पूछा तो बोला कि उसके साथ तीन छात्रों ने कुकर्म किया है, जिसमें एक 10वीं, दूसरा 9वीं और तीसरा 8वीं का छात्र है।

उसने बताया कि पिछले साल जब वह पांचवीं में पढ़ता था, तब भी उसके साथ कुकर्म किया गया था। इस महिला ने हंगामा किया तो चार बच्चे और सामने आ गए। उन्होंने भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी कुकर्म किया गया है, लेकिन उन्होंने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप लगाया कि दो शिक्षक और प्राचार्य ने शिकायत करने पर पीड़ित बच्चों के साथ मारपीट की थी। साथ ही कहा कि किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

पुलिस को मिली शिकायत में परिजनों ने बच्चों से यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चों के 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीनियर छात्रों ने जूनियर का यौन उत्पीड़न किया है, ऐसे में मामला रैगिंग का भी नजर आ रहा है। पीड़ित नाबालिग हैं। इसलिए केस में पोक्सो एक्ट लगाया गया है। परिजनों ने कुछ और लोगों के मामले में शामिल होने की आशंका जताई है। उन्हें मामले की जानकारी थी। ऐसे में यह धारा भी जोड़ी गई है।
- मंजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें