फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में शरारती तत्वों का आतंक: आठ गाड़ियों के तोड़े शीशे, पुलिस कर रही जांच

Sun, 29 Nov 2026 10:37 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

मनीमाजरा के गोविंदपुरा में शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में जमकर उत्पात मचाया। मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के सामने पार्किंग में खड़ी आठ गाड़ियों को पत्थरों से निशाना बनाकर शीशे चकनाचूर कर दिए। एक साथ इतने वाहनों में तोड़फोड़ से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
मनीमाजरा में शरारती तत्वों का आतंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीमाजरा के गोविंदपुरा में मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के गेट के सामने बने पार्किंग स्थल में शनिवार रात शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया। यहां खड़ी आठ गाड़ियों के शीशे बड़े-बड़े पत्थरों से तोड़ दिए गए। कुछ गाड़ियों के अंदर भी पत्थर मिले, जबकि कुछ के ऊपर पत्थर रखे हुए थे। एक साथ आठ गाड़ियों को निशाना बनाए जाने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन




पीड़ितों ने बताई घटना
गोविंदपुरा निवासी अर्टिगा गाड़ी के मालिक शाहनवाज ने बताया कि उनकी गाड़ी के शीशे पत्थर मारकर तोड़े गए हैं। इसी तरह स्विफ्ट कार के मालिक शहजाद ने बताया कि उनकी गाड़ी के भी कई शीशे तोड़ दिए गए। वहीं, बलेनो कार के मालिक सुमित ने बताया कि उनकी गाड़ी को भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया है। इस तरह कुल आठ गाड़ियों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग स्थल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इसके बावजूद शरारती तत्वों ने एक साथ इतनी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा दिया। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्किंग के सामने ही एरिया पार्षद का कार्यालय और पार्षद का घर भी है। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें