फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी से पाक महिला चांद को आघात

Wed, 05 Aug 2015 11:24 AM IST
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट और वीजा के जालंधर में पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला को भारत में पहला आघात पहुंचा है। पाक महिला फौजिया सुल्तान उर्फ चांद का मिसकैरिज हो गया है। पूछताछ के दौरान उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद उसका टेस्ट करवाया गया। इसकी रिपोर्ट में पता चला कि मानसिक परेशानी के कारण चांद का गर्भपात हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को खुफिया एजेंसी को चांद की मेडिकल रिपोर्ट और उसकी पर्ची से उसके एक माह की गर्भवती होने का पता चला था। वहीं मंगलवार को भी चांद से गहन पूछताछ हुई। सुबह सवा नौ बजे जीआरपी ने चांद को जेआईसी (जनरल इंटेरोगेशन सेंटर) में पूछताछ के लिए ले जाया गया।

इसके बाद चांद ने पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद टीम ने उसके टेस्ट करवाए। वहीं चांद के मामा का मंगलवार की पूछताछ के दौरान भी कुछ पता नहीं चल पाया। चांद मामले को लेकर एडीजीपी रोहित चौधरी ने पटियाला में बैठक बुलाई जिसमें चांद मामले में काफी देर तक चर्चा की गई।
विज्ञापन


वहीं इस केस को सुलझाने के लिए खुफिया एजेंसी, इमीग्रेशन विभाग और जीआरपी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है लेकिन अभी तक उन्हें इस केस में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। चांद के पुलिस रिमांड में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें