ब्रांडेड दूध खरीदते समय सावधानी बरतें। एक नामी कंपनी की दूध की बोतल में कांच के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है।
जीएमसीएच-32 में दाखिल पेशेंट को देखने आई गरिमा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वह अपने अंकल को देखने आई थी। अंकल का ईएनटी डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा है।
उन्होंने सी ब्लॉक के पांचवें तल में स्थित कैंटीन से मिल्क की बोतल खरीदी। दूध पीते वक्त मुंह में कुछ टुकड़े आए। जब चेक किया तो कांच के टुकड़े मिले। कुछ कांच के टुकड़े पेट में चले गए हैं।
गरिमा के पेट का एक्सरे और अल्ट्रासाउंड हुआ। जांच रिपोर्ट में कांच का टुकड़ा नहीं दिखा। गरिमा के पेट में दर्द है। डॉक्टर ने फिलहाल उसे आब्जर्वेशन में रखा है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस व डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को दी है।