फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उठाकर दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हरिद्वार भी ले गए थे

Sat, 15 Oct 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की ने किलोई के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक आरोपी ने नाबालिग को हरिद्वार में हवस का शिकार बनाया तो दूसरे ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर किलोई के विजय और निशांत के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती है। पीड़िता का कहना है कि 27 जून को आरोपी निशांत उसे बहला फु सलाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया। यहां पर आरोपी ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने 15 दिनों तक बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही, धमकी दी कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर हरिद्वार ले जाकर बनाया हवस का शिकार

- फोटो : Demo Pic
15 दिन बाद आरोपी ने नाबालिग को उसके घर छोड़ दिया। उस समय नाबालिग ने आरोपी के डर से घर में कुछ नहीं बताया। कई महीनों तक पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। नाबालिग 13 अक्तूबर को अपने घर पर सो रही थी।

तभी आरोपी विजय बहाने से उसे अपने दूसरे घर ले गया। यहां पर आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। सुबह होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बताई। नाबालिग की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें