फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखो मैडम! मुझे स्मृति ईरानी का लेटर आया

Tue, 24 Jun 2014 12:22 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देखो, मुझे मैडम स्मृति जुबिन ईरानी का एप्रीसिएशन लेटर आया है...। कोई दोस्तों को तो कोई फैमिली फ्रेंड को लेटर ई-मेल भेज कर दिखा रहा है। अपने नाम के इस पत्र को कई टॉपर्स ने फ्रेम भी करवा लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, यह पहली बार है, जबएक यूनियन एजूकेशन मिनिस्टर ने स्टूडेंट्स को लेटर लिखा है। यह लेटर टॉपर्स के स्कूल में सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से भेजे जा रहे हैं।

मोती राम आर्र्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 और डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 को उनके टॉपर्स का यह खास लेटर मिल गए हैं।

ये लिखा है इस पत्र में

मंत्री ने टॉपर्स के नाम पर इस पत्र में बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता के लिए शुभकामना दी है। स्टूडेंट की सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। टॉपर ने अपने माता-पिता, स्कूल और देश को गर्र्व महसूस कराया है।

अंत में मंत्री ने सफलता की बधाई देते हुए कहा कि आप के  सभी सपने और मनोकामना पूरी होने की वह प्रार्थना करती हैं। यह पत्र मंत्री स्मृति ने अपने साइन के साथ भेजा है।  

स्टूडेंट्स और स्कूल के लिए है गर्व की बात
मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 प्रिंसिपल सरोज सावंत ने कहा कि उनके स्कूल के नौ टॉपर्स के लिए यह लेटर आया है, जिसे पाकर स्टूडेंट्स के साथ-साथ स्कूल स्टाफ भी बेहद उत्साहित है।

विद्यार्थी और स्कूल के लिए गर्व की बात है। स्कूल के नौ टॉपर्स निखिल अरोड़ा, प्रेरणा गुप्ता, केतन शर्र्मा, प्रभा, किरण, सिमरप्रीत कौर, सिमरत और रोहित कुमार है।
विज्ञापन

पत्र का लेकर बेहद उत्साहित हैं बच्चे

डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 प्रिंसिपल राकेश सचदेवा ने बताया लेटर की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा है। हर स्टूडेंट अपने नाम की लेटर देखकर इतना उत्साहित था कि कई ने तो ई-मेल से ही लेटर निकाल लिया।

कालेज खुलने का भी इंतजार नहीं किया
डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 की आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर बिंदिया सिंगला ने कहा कि लेटर को लेकर वे इतनी उत्साहित थी कि कालेज ओपन होने का इंतजार नहीं कर पाई और उन्होंने लेटर को ई-मेल करवा लिया। यह लेटर उनके नाम से आया है, यह देखकर ही बेहद खुशी और गर्र्व महसूस होता है।

गर्व हो रहा है खुद पर
डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 की छात्रा समीक्षा ने कहा कि एक मंत्री की तरह से स्पेशल लेटर आना गर्व की बात है।

यकीन नहीं हो रहा है: प्रेरणा
मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 की टॉपर प्रेरणा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि मंत्री ने लेटर भेजा है। अब बस लेटर मिलने का इंतजार है।

स्कूल पहुंच गया लेटर
मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 के टॉपर निखिल ने कहा कि स्कूल में उनका लेटर आ गया है। इसको देखने के लिए वे बेसब्री से स्कूल ओपन होने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें