फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बोले- सिद्धू और मजीठिया पहले से ही मिले थे, अब सबके सामने जफ्फी डाली

Sat, 03 Jun 2023 01:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जफ्फी उस मामले के समय डाली जब बलजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ विजिलेंस भ्रष्टाचार की जांच कर रही है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोपी का समर्थन किया है। लालजीत भुल्लर ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार संभालने के बाद श्री हरमंदिर साहिब जी माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू से गले मिलते बिक्रम मजीठिया। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी शुरू से ही आपस में मिले थे। कभी एक सत्ता में रहते तो कभी दूसरे सत्ता में रहते। इन्होंने कभी भी सत्ता में रहकर लूटपाट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि हर बार एक-दूसरे को बचाते रहे हैं। पहले पर्दे के पीछे एक-दूसरे को जफ्फी डालते थे। अब लोगों के सामने बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू ने जफ्फी डालकर साबित कर दिया है कि वह मिले हैं।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जफ्फी उस मामले के समय डाली जब बलजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ विजिलेंस भ्रष्टाचार की जांच कर रही है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोपी का समर्थन किया है। लालजीत भुल्लर ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार संभालने के बाद श्री हरमंदिर साहिब जी माथा टेकने पहुंचे थे।

भुल्लर ने कहा कि अगर बलजिंदर सिंह हमदर्द बेकसूर हैं तो विजिलेंस पूछताछ के बाद मामला बंद कर देगी। अगर बलजिंदर सिंह ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया तो फिर डर कैसे। सारे पंजाब की राजनीतिक दलों को इकट्ठा करके दबाव बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है? सच तो यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के काम से अब इन नेताओं को डर लगने लग गया है कि भविष्य में ये नेता कभी भी सत्ता में नहीं आ सकते हैं। इसलिए यह कोई मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बोल रहे है। भुल्लर ने कहा कि पंजाब के गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है। इसे हर हाल में सकार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें