फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर दिखा नाम तो प्रिसिंपल पर भड़के कैप्टन के मंत्री, सस्पेंड करने की दी धमकी

Sat, 15 Apr 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा(पंजाब)
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल पर भड़के मंत्री धर्मसोत
विज्ञापन
पंजाब की नई सरकार वीआईपी कल्चर को खत्म करने का दावा करती रही है, लेकिन इस दावे के अलग उसके मंत्री अपने रुतबे को दिखाने से पीछे नहीं हैं। पटियाला के नाभा जिले के विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत जब एक स्कूल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन करने पहुंचे, तो वो गुस्से से लाल- पीले हो गए। 
विज्ञापन


मंत्रीजी नाभाा में स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन उद्घाटन के लिए बने पत्थर पर अपना नाम तीसरे नंबर पर देखकर उनका पारा चढ़ गया। इसे अपनी तौहीन मानते हुए मंत्रीजी ने स्कूल की प्रिंसिपल को खूब डांट लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने प्रिंसिपल से स्कूल बिल्डिंग के निर्माण में लगी लागत के बारे में भी सवाल किया।

जहां मंत्री साहिब ने स्कूल प्रबंधक और ट्रस्ट को बधाई देनी थी, वहीं इस बात से  भड़क गए कि नींव पत्थर पर मंत्री जी का नाम आखिर में लिखा हुआ था और मंत्री की तरफ से इस बात को न सहन करते हुए उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात कह दी। यही नहीं मंत्री के गुस्से को देखते हुए बीच बचाव करने उतरे शख्स को भी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने फटकार लगा डाली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर नाम देखकर नाराज हुए

स्कूल प्रिंसिपल पर भड़के मंत्री धर्मसोत
मंत्री के गुस्से को देखते हुए स्कूल की महिला प्रिंसीपल सन्न रह गईं। हांलाकि वो इस पूरे मामले को टालती दिखीं। दरअसल सतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से 1 करोड़ रुपए  की लागत से सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल की इमारत बनाने के लिए पंजाब के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बुलाया था, लेकिन मंत्री साधु सिंह अपने नाम को लेकर पूरी तरह से गुस्से में आ गए।

आपको बता दें कि यह सरकारी स्कूल किसी सरकारी ग्रांट से नहीं बना, बल्कि प्राइवेट संगठनों और आसपास के लोगों ने मदद की थी जिसके बाद स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है, लेकिन फिर भी मंत्री धर्मसोत चाहते हैं कि स्कूल के निर्माण की जांच हो और पत्थर पर उनका नाम पहले नंबर पर हो.
 
इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने स्कूल की प्रिंसिपल को वहां मौजूद मीडिया के कैमरों के सामने ही सस्पेंड तक करने की धमकी दे डाली. बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में तमाम वादे किए थे जिनमें से एक वादा यह भी था कि सरकार बनने के बाद सरकार किसी भी सरकारी कार्यक्रम में नीव के पत्थरों पर पैसा बर्बाद नहीं करेगी. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें