उनके अनुसार अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच ही एकमात्र जरिया है, जिससे इस खनन घपले का पर्दाफाश हो सकता है। सैलजा ने कहा कि यदि सरकार इसकी जांच सिटिंग जज से नहीं करवाती तो फिर कांग्रेस के पास हाईकोर्ट जाने से लेकर सड़कों पर आंदोलन करने जैसे सभी विकल्प खुले हैं।
सुरजेवाला को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं आता नजर: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार किया है। सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर अवैध खनन से पांच हजार करोड़ रुपये की चपत सरकार को लगने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा में खुली लूट और छूट चल रही है। इस पर विज ने रविवार को कहा कि सुरजेवाला जिस भूगोल में पले और बड़े हैं, वहां पर भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नजर नहीं आता तो उनकी वही दुनिया है।
उसके अलावा वह कुछ नहीं समझ सकते। इसलिए वह इस प्रकार की बातें करते हैं। कुमारी सैलजा पर भी विज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि के अवैध खनन के खिलाफ सरकार पूरी तरह से चौकस है। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ बनाई हुई है। कहीं पर भी किसी को अवैध खनन करने की इजाजत नहीं है।
प्रियंका गांधी के ट्वीट पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज का कहना है कि हम हिसाब जनता को देंगे। हमने वादे जनता से किए हैं और जनता को रोज हिसाब दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने 6 महीने में क्या-क्या काम किए हैं, ये बताया जा चुका है। अब अगर प्रियंका गांधी अखबार नहीं पड़ती हैं, टेलीविजन नहीं देखती हैं तो उसका इलाज हमारे पास नहीं है।