फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मंत्री जी ने सामान्य अस्पताल का नाम बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेशभर के सामान्य अस्पतालों का नाम बदलकर ‘नागरिक अस्पताल’ कर दिया गया है। भविष्य में सभी सरकारी अस्पतालों पर नागरिक अस्पताल लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज ने कहा कि इससे पहले हरियाणा के अस्पतालों पर सामान्य अस्पताल लिखा होता था, जिससे मात्र ‘सामान्य’ होने का आभास होता था। उन्होंने कहा कि जनता में इसका अच्छा संदेश नहीं जाता था, इसलिए भविष्य में हरियाणा के सभी अस्पतालों का नाम हिन्दी में ‘नागरिक अस्पताल’ और अंग्रेजी में सिविल हॉस्पिटल रखने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को एक अच्छे संदेश के साथ-साथ अच्छा उपचार भी मिले सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पताल, जोकि पहले से दानी सज्जनों के नामों पर चल रहे हैं, उनके नाम यथावत चलते रहेंगे। प्रदेश में ऐसे अस्पताल जिनके लिए 50 लाख रुपये या इससे अधिक की दान राशि दानदाता द्वारा दी जाती है, के नाम पर अस्पताल का नाम लिखा जाता है। ऐसे अस्पतालों का नाम पूर्ववत चलता रहेगा। भविष्य में सभी सरकारी अस्पतालों पर नागरिक अस्पताल लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज ने कहा कि इससे पहले हरियाणा के अस्पतालों पर सामान्य अस्पताल लिखा होता था, जिससे मात्र ‘सामान्य’ होने का आभास होता था। उन्होंने कहा कि जनता में इसका अच्छा संदेश नहीं जाता था, इसलिए भविष्य में हरियाणा के सभी अस्पतालों का नाम हिन्दी में ‘नागरिक अस्पताल’ और अंग्रेजी में सिविल हॉस्पिटल रखने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को एक अच्छे संदेश के साथ-साथ अच्छा उपचार भी मिले सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पताल, जोकि पहले से दानी सज्जनों के नामों पर चल रहे हैं, उनके नाम यथावत चलते रहेंगे। प्रदेश में ऐसे अस्पताल जिनके लिए 50 लाख रुपये या इससे अधिक की दान राशि दानदाता द्वारा दी जाती है, के नाम पर अस्पताल का नाम लिखा जाता है। ऐसे अस्पतालों का नाम पूर्ववत चलता रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें