फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री गिरा, अमृतसर में कोल्ड डे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बठिंडा 4.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन

-
पटियाला। पंजाब में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, जबकि राज्य में घने कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य के पास पहुंच गया। बठिंडा 4.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
घने कोहरे के कारण एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 50 मीटर, पटियाला में 400 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और अमृतसर में 800 मीटर तक ही सीमित रही। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री का अधिकतम तापमान रूपनगर में रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे था। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: लुधियाना 14.0 डिग्री, पटियाला 14.8 डिग्री, पठानकोट 16.5 डिग्री, बठिंडा 14.7 डिग्री, मानसा 16.2 डिग्री, होशियारपुर 14.6 डिग्री और फाजिल्का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह शीतलहर और कोहरे का असर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें