फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच शहरों में दस डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान, सबसे ठंडा हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर आया पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे की चेतावनी जारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा तापमान का गिरना शुरू हो गया है। राज्य के पांच शहरों में दस डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया है। इनमें हिसार सबसे ठंडा दर्ज किया गया। हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, नारनौल में 9.2 डिग्री, हिसार के बालसमंद में 9.9, कुरुक्षेत्र में 9.9 और महेंद्रगढ़ में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में इस समय एक पश्चिम विक्षोभ है, जिसके असर से सिर्फ ऊंचाई वाले इलाके में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद पहाड़ों की हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी, जिससे दिन व रात का तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कुछ इलाकों में घना कोहरे की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रोहतक का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान सिरसा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो वीरवार के मुकाबले 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन शुष्क रहेंगे। कोई भी मौसमी गतिविधि के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


सात शहरों का एक्यूआई 300 से ऊपर, चरखी दादरी देश का तीसरा प्रदूषित शहर

हरियाणा के नौ शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) 300 से ऊपर बना हुआ है। इनमें चरखी दादरी सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बहादुरगढ़ में 327, चरखीदादरी 363, गुरुग्राम में 302, हिसार में 331, जींद में 304, सिरसा में 311 और सोनीपत में 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी राहत है। इन शहरों में रविवार से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, अंबाला में 208, बल्लभगढ़ में 270, भिवानी में 295, धारूखेड़ा में 205, फरीदाबाद में 292 और फतेहाबाद में 243 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें