फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: न्यूनतम पारा <bha>@</bha>7.4 डिग्री, सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार की रात सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन शहर में सुबह और शाम को धुंध छा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय धूप निकली लेकिन शाम को चार बजे के करीब बादल छा गए। इसकी वजह से शाम पांच बजे के करीब ही काफी ठंड महसूस होने लगी। मौसम केंद्र के अनुसार, शहरवासियों को आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। इस सीजन में बुधवार की रात सबसे सर्द रही थी क्योंकि न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इसके बाद शुक्रवार की रात सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही।
मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से भी नीचे जा सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से शनिवार को सुबह और शाम के समय धुंध रहेगी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
15 दिसंबर
22
7
16 दिसंबर
22
7
17 दिसंबर
22
6
18 दिसंबर
22
6
19 दिसंबर
21
6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें