फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौकरी छोड़ी तो स्कूटर और नकदी लेकर फरार हो गया ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामान खरीदने की बात कहते हुए घर से नकदी और इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर ड्राइवर फरार हो गया। मामले का पता घर के मालिक को तब चला जब सुबह गया ड्राइवर दोपहर तक नहीं लौटा। संपर्क करने पर आरोपी ने फोन तक उठाना बंद कर दिया। पड़ताल करने पर शिकायतकर्ता के फार्म हाउस पर काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि आरोपी ने बातचीत में कहा कि वह नौकरी छोड़ रहा है। वह न तो साथ ले जाया गया स्कूटर वापस करेगा और न ही पैसे। मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फतेहगढ़ साहिब के कुलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सेक्टर-8ए के रहने वाले मंजीत सिंह खैरा ने अपने घर से इलेक्ट्रिक स्कूटर और अन्य सामान चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पंजाब के फतेहगढ़ फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला कुलवंत सिंह उनके पास बीते तीन माह से बतौर ड्राइवर काम कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे करीब वह उनके भतीजे रणदीप सिंह से कुछ सामान खरीदने जाने की बात कहते हुए 300 रुपये नकदी और घर में खड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर निकला था, लेकिन आरोपी घर से जाने के बाद वापस लौटकर ही नहीं आया। मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें