चंडीगढ़। सेक्टर-15 की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके पिता की मौत के 6 साल बाद फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हथियाने की कोशिश करने की शिकायत दी है। इस मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने राजिंदर पाल शर्मा व अन्य पर 15 मई, 1982 की फर्जी वसीयत बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने यह फर्जी वसीयत इस्टेट ऑफिस, सेक्टर-17 में पेश की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। संवाद