मनीमाजरा। नगर निगम के पूर्व मेयर मनीमाजरा निवासी सुरेंद्र सिंह को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का उपप्रधान बनाया गया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने उनकी यह नियुक्ति करते हुए शुक्रवार को उनको नियुक्त पत्र सौंपा है। वहीं, मनीमाजरा निवासी आरपी शर्मा को प्रदेश सचिव बनाकर नियुक्ति पत्र दिया गया है। पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह पहले भी उपप्रधान रहे। वह जब मनीमाजरा के पार्षद थे तो वह एक बार नगर निगम के डिप्टी मेयर बने और एक बार मेयर भी बने थे।