फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सब-जूनियर लीग के फाइनल राउंड में मिनर्वा अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिनर्वा एकेडमी एफसी ने एआईएफएफ सब-जूनियर लीग के प्लेऑफ राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। महाबलीपुरम में खेले गए मुकाबलों में डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज कर अपनी ताकत और निरंतरता साबित की। टीम अब फाइनल राउंड में अपने खिताब को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत में मिनर्वा ने टैक्ट्रो लखनऊ एफसी को 7-2 से हराकर जोरदार आगाज किया। इस मैच में लांचनबा मीतेई ने दो गोल दागे जबकि ममेश लाइस्रम, मुख्तार रहमान, बिकसन और आरव कृष्णा ने एक-एक गोल कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। पहली बार प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ की टीम के खिलाफ मिनर्वा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया।

दूसरे मुकाबले में मिनर्वा ने श्रीनिधी डेक्कन एफसी को 3-1 से मात दी। नगैयाजा जिंग्यो ने टीम को बढ़त दिलाई, जबकि सलाम मैनिटोन ने 35 गज से शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर सबका ध्यान खींचा। चोट से वापसी कर रहे लेटगुओहाओ किपगेन ने तीसरा गोल कर जीत पक्की की।
विज्ञापन


आखिरी प्लेऑफ मैच में मिनर्वा ने आरकेएम फुटबॉल एकेडमी को 8-1 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में थांगमिंगुन ने दो गोल किए, जबकि लांचनबा मीतेई, गुरबा बेसरा और रिमोसन सिंह हुइद्रोम ने भी दो-दो गोल दागे। इसके अलावा मुख्तार रहमान और नगैयाज़ा जिंग्यो ने भी स्कोर में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें