चंडीगढ़। एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन मिनर्वा एकेडमी एफसी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रुप स्टेज के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिटी टीम ने लीग राउंड में चारों मैच जीते और अपनी टॉप पर जगह बनाई। इस दौरान मिनर्वा एकेडमी एफसी ने 27 गोल किए और उनके खिलाफ केवल 8 गोल हुए। वहीं, टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। अपने अंतिम लीग मैच में मिनर्वा एकेडमी ने कर्नाटक के चैंपियन बैंगलोर एरोज को 8-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बैंगलोर एरोज अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम रही थी, जिसने दो मैचों में 19 गोल किए थे और अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात के बड़ौदरा में खेला गया।
मैच की शुरुआत में बैंगलोर एरोज के निखिल ने उन्हें बढ़त दिलाई। हालांकि, हिमांशु के शांत और संयमित फिनिश की बदौलत मिनर्वा ने दस मिनट के भीतर ही बराबरी कर ली। यहां से मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया। बैंगलोर एरोज के गोलकीपर ने गलती की, जिससे सैमसन को फायदा उठाने और मिनर्वा को बढ़त दिलाने का मौका मिल गया। सैमसन ने एक मिनट बाद ही फिर से गोल किया, जिससे लीड और बढ़ गई। पहले हाफ के अंतिम मिनटों में एंड्रयू ने गोल के साथ स्कोरलाइन में इजाफा किया, जिससे स्कोर मिनर्वा के पक्ष में 4-1 हो गया।
दूसरे हाफ में मिनर्वा एकेडमी एफसी ने अपना आक्रमण जारी रखा। सैमसन ने फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 23वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद लालरेमरूता और नाओबा ने गोल करने की होड़ में शामिल हो गए, नाओबा ने दो गोल करके मैच को 8-1 की बड़ी जीत दिला दी। नाओबा और सैमसन दोनों ने एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप में छह गोल के साथ ग्रुप चरण का समापन किया।
मिनर्वा एकेडमी एफसी का सफल ग्रुप चरण प्रदर्शन न केवल उनके आक्रामक कौशल को दर्शाता है, बल्कि उनके मजबूत डिफेंस और सामरिक अनुशासन को भी दर्शाता है। टीम अब क्वार्टर फाइनल के लिए उत्सुकता से तैयारी कर रही है।