शहर में तीन फलाइंग स्क्वायड की टीम ने दो अलग जगह पर कारों की चेकिंग के दौरान कैश बरामद किया। पुलिस ने बरामद कैश की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।
पहला नाका जीरकपुर बेरियल पर लगाया गया जबकि दूसरा नाका सेक्टर-35 के जेडब्लयू मेरियट होटल के बाहर लगाया गया।
जीरकपुर बेरियर से ये बरामद
. सेक्टर-22 के सीरत कुमार की कार से 90 हजार बरामद
. न्यू दिल्ली के परमजीत बजाज की कार से 80 हजार बरामद
. जीरकपुर के पीयूष बंसल की कार से 63 हजार रुपये बरामद
. सेक्टर-15 के नरेंद्र सिंह की गाड़ी पिस्तौल का खिलौना बरामद किया गया
सेक्टर-35 के नाके से क्या बरामद हुआ
. सेक्टर-48 निवासी महेश की कार से एक लाख रुपये बरामद
. राजपुरा के मनीष की कार से 53 हजार रुपये बरामद
. हरियाणा के जिंद निवासी राजेंद्र और बलजीत सिंह की कार से 90 हजार रुपये बरामद