चंडीगढ़। पद्मश्री मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की अंतिम अरदास बुधवार को सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में 12 से एक बजे तक होगी। उड़न सिख मिल्खा सिंह का 18 जून को पीजीआई में निधन हो गया था, जबकि 13 जून को निर्मल मिल्खा सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी। दोनों लगभग एक महीने से कोरोना से जूझ रहे थे। मिल्खा सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम अरदास यूट्यूब पर लाइव दिखाई जाएगी, ताकि देश-विदेश में बैठे लोग और उनके प्रशंसक देख सकें।
उधर, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन ने मोहाली में पंजाब ओलंपिक भवन में मिल्खा सिंह को सम्मान देने के लिए हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का फैसला किया है। हॉल ऑफ फेम में मिल्खा सिंह की पूर्व हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी।